home page

अग्रवाल पार्क ट्रस्ट 27 नवंबर को करवाएगा जरूरतमंद कन्याओं की शादी: परषोतम गोयल

कोई भी जरूरतमंद परिवार अग्रवाल पार्क ट्रस्ट से संपर्क सकता है
 | 
aggarwal park trust


 

adhikarinews,sirsa:अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान परषोतम गोयल व उपप्रधान कीर्ति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।

purushottam goyal

प्रधान परषोतम गोयल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से लगातार जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवाने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि कन्या का दान सबसे बड़ा दान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। अपने लिए तो सभी जीते हंै, लेकिन जो लोग दूसरे के लिए जीते हंै, भगवान हमेशा उनके घरों को खुशियों से भर देते हंै।

इसी कड़ी में आगामी 27 नवंबर को भी ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद कन्या की शादी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जनवरी 2024 में भी 11 कन्याओं की सामुहिक शादियां करवाई जाएंगी। प्रधान ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार अग्रवाल पार्क ट्रस्ट से संपर्क कर इस संबंधी आवेदन कर सकता है।

शादियों में कन्या की जरूरत के हिसाब से सभी सामान भी उपलब्ध करवाया जाता है। इस मौके पर ललित जैन, घनश्याम मित्त्तल, गुलशन गर्ग, कृष्ण गोपाल गर्ग, सुनील जिंदल, वेद मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now