home page

आइडियाथॉन हरियाणा के तहत 1 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण

विचार जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर
 | 
dc sirsa
स्वर्ण, रजत और कांस्य विजेता को मिलेंगे 31,000, 21,000 व 11,000

adhikarinews,sirsa: हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा हरियाणा के आईटीआई, एचएसडीएम प्रशिक्षण केंद्रों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के साथ-साथ आम जनता के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देने के लिए आइडियाथॉन हरियाणा 2023 का शुभारंभ किया गया है।

इसके लिए इच्छुक प्रार्थी 1 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं तथा विचारों को जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसके बाद विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में वैध परिवार पहचान पत्र आईडी वाले ही भाग ले सकते है। यह एक विशेष ऑनलाइन टेक इवेंट है जिसमें 4 लाख से रुपए अधिक की पुरस्कार राशि हरियाणा के 21 विजेताओं को प्रदान की जाएगी।


 

idea     

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के युवाओं को एक साथ लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। इससे प्रार्थी अपनी रचनात्मकता और कौशल का उपयोग नवीन समाधान खोजने, वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए प्रोटोटाइप या समाधान विकसित करने के लिए अपने विचार दे सकते है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की 12 श्रेणियों में प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। इनमें कृषि, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उभरती तकनीक, हेल्थटेक, क्लीनटेक, गतिशीलता, शिल्प और स्थिरता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, उपभोक्ता और उद्यम प्रौद्योगिकी और अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं।
 

प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए करवा सकते हैं पंजीकरण :
उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी अपने जिले के अनुसार जोन का चयन कर सकता है। जोनों में से प्रत्येक में तीन विजेताओं सहित कुल 21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमश: 31,000 रुपए, 21,000 रुपए और 11,000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा सकते है और उन्हें अपने विचारों को 5 से अधिक स्लाइडों के पिच डेक और 2 मिनट के वीडियो पिच के साथ जमा करना होगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और विचारों को जमा करवाने बारे किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए प्रतिभागी हरियाणा कौशल विकास मिशन के कॉल सेंटर पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मोबाईल नम्बर 7341197533, 9875990224 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी आइडियाथॉन हरियाणा की वेबसाइट https://ideathonharyana.in/ पर  भी सम्पर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now